देश

पूर्वोत्तर : पिछले 24 घंटे में मिले कोरोना के 155 नये मरीज, संख्या बढ़कर 331100 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 168 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 331100 हो गई है जिसमें 324227 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 182 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 3035 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2230 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 34 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216565 है जबकि 212483 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 56 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1672 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1060 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त नहीं हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33296 है जबकि 32829 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 59 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 385 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 67 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28646 है जबकि 27766 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 515 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 365 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16767 है जबकि 16647 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 16 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 64 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में 32 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13592 है जबकि 13286 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 24 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 163 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 143 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 11 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11975 हो गई है। 11639 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 25 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 112 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 84 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 05 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5984 हो गई है। 5391 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 29 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 369 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 129 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 16 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4275 हो गई है। 4186 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 81 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन... प्रदेश के आठ जिलों में बर्डफ्लू की पुष्टि

Sun Jan 10 , 2021
भोपाल। राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान ने मप्र के आठ जिले इंदौर, मंदसौर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, गुना तथा आगर-मालवा जिले में बर्डफ्लू के पुष्टि की है। इसको लेकर राज्य सरकार ने सभी जिलों को वर्डफ्लू से बचाव को लेकर गाइडलाइन जारी कर दी है। अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा ने सभी जिलों […]