बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में मिले कोरोना के 2663 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 74,619 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर राज्य है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2663 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 74619 हो गई है। जिसमें से 50062 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2211 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 24328 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 205 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 04 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2218 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 57715 है। जबकि, 40592 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1782 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 16980 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 140 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 146 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6014 हो गई है। जबकि, 4084 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 224 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1875 मरीजों का इलाज चल रहा है। 37 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 169 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 3635 हो गई है, वहीं 1927 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1697 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 11 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 31 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 2688 हो गई है। राज्य में 893 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 69 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1785 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 68 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2117 हो गई है। वहीं 1430 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 104 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 684 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 03 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 17 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1023 हो गई है। जिसमें से 423 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 594 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 08 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 567 हो गई है। जबकि, 296 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 08 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 271 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 01 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 06 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 860 हो गई है। वहीं 417 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 442 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

भारतीय शिक्षा का नया अध्याय

Sun Aug 9 , 2020
– गिरीश्वर मिश्र यदि आजादी के समय से तुलना की जाय तो आज भारत में साक्षरता, शिक्षा संस्थाओं की संख्या और स्कूल में नामांकन भी बढ़ा है और हम गर्व भी महसूस कर सकते हैं परंतु जब विद्यार्थियों की उपलब्धि, गुणवत्ता और ज्ञान में वृद्धि की बात करते हैं तो स्थिति बड़ी चिंताजनक दिखती है। […]