बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 2787 नये मरीज, संख्या बढ़कर हुई 1,26,519

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 2787 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 126519 हो गई है। जिसमें से 97868 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2905 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि, 28207 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं, 412 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2036 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 98808 है। जबकि, 79308 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2345 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं, 19219 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 278 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 385 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 9924 हो गई है। जबकि, 6697 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 123 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 3123 मरीजों का इलाज चल रहा है। 85 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 140 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 5725 हो गई है, वहीं 3957 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 128 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1743 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 25 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 06 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3784 हो गई है। राज्य में 2735 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 124 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1031 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 78 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3633 हो गई है। वहीं 2621 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 58 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1007 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 05 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 79 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2129 हो गई है। जिसमें से 899 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 25 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1222 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 08 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 07 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 974 हो गई है। जबकि, 500 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 27 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 474 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 56 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1542 हो गई है। वहीं 1151 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 75 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 388 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि, 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

मोबाइल पर दोस्ती, इंदौर बुलाकर महिला ने 10 लाख मांगे

Fri Aug 28 , 2020
बलात्कारके केस में फंसाने की धमकी देकर किया ब्लैकमेल फसल बेचने आया उज्जैन का किसान जैसे ही महिला के कमरे में घुसा, हनीट्रैप का खेल हुआ शुरू, महिला सहित पांच धराए इंदौर। उज्जैन के एक किसान के साथ फोन पर दोस्ती करने वाली महिला ने उसे घर मिलने बुलाया। फिर महिला, उसके पति सहित तीन […]