बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में पांव पसार रहा कोरोना, पिछले 24 घंटों में मिले 3196 नये मरीज, संख्‍या बढ़कर 90,980 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। जबकि तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3196 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 90,980 हो गई है। जिसमें से 60,919 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2471 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 29,789 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वहीं 244 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2796 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 71,796 है। जबकि 49,384 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 2174 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 22,240 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 169 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 121 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 6618 हो गई है। जबकि, 4912 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 74 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 1644 मरीजों का इलाज चल रहा है। 44 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 130 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 4112 हो गई है, वहीं 2295 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 64 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 1804 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 13 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 50 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3168 हो गई है। राज्य में 1139 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 26 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2015 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की हुई मौत।

अरुणाचल प्रदेश में 82 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 2512 हो गई है। वहीं 1718 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 59 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 790 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 04 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 14 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1193 हो गई है। जिसमें से 547 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 30 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 640 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है। जबकि, 06 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 01 नये मामले सामने आये हैं। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 649 हो गई है। जबकि, 343 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 13 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं 306 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं 02 मरीज राज्य से बाहर चला गया है।

सिक्किम में 02 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 932 हो गई है। वहीं 581 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल 350 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जबकि, 01 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

स्‍पीकर तय करेंगे कि गहलोत सरकार और भाजपा में किसका प्रस्‍ताव होगा स्‍वीकार

Fri Aug 14 , 2020
जयपुर। विधानसभा सत्र की कार्रवाई सुबह 11 बजे शुरू होगी। इस दौरान अशोक गहलोत सरकार की ओर से विश्‍वास प्रस्‍ताव लाने की संभावना है। दूसरी तरफ, भाजपा भी कार्यवाही शुरू होते ही अविश्‍वास प्रस्‍ताव ला सकती है। ऐसे में स्‍पीकर डॉक्‍टर सीपी जोशी की भूमिका अहम हो जाएगी। वही तय करेंगे कि किसका प्रस्‍ताव स्‍वीकार […]