बड़ी खबर

पूर्वोत्तर में कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 130012, 3492 नये मरीज मिले

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। हालांकि, स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में भी तेजी से वृद्धि हो रही है। तेजी से बढ़ रहे नये मरीजों की संख्या बेहद डरा रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम में, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर है।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान 3492 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इस तरह संक्रमितों की कुल संख्या 130012 हो गई है। जिसमें से 100182 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 2314 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं। जबकि 29369 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 429 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में नये मरीजों की संख्या 2560 शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल मरीजों की संख्या 101368 है। जबकि, 81071 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 1763 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 20008 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 286 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा नये मरीजों की संख्या 509 शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 10433 हो गई है। जबकि, 6839 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान 142 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3486 मरीजों का इलाज चल रहा है। 89 मरीजों की अब तक मौत हो गई है।

मणिपुर में 118 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में मरीजों की कुल संख्या 5843 हो गई है जबकि 4057 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 100 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1759 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 27 मरीज की मौत हो चुकी है।

नगालैंड में 21 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3805 हो गई है। राज्य में 2850 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 115 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 937 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 08 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में 112 मरीजों की शिनाख्त हुई है। मरीजों की कुल संख्या 3745 हो गई है। वहीं 2709 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटे में 88 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1029 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। 07 मरीजों की अब तक मौत हुई है।

मेघालय में 109 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 2239 हो गई है। जिसमें से 958 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 59 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1272 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है जबकि 09 मरीजों की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 29 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1003 हो गई है। जबकि 514 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 489 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

सिक्किम में 34 मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1576 हो गई है। 1184 मरीज स्वस्थ हो गये हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 33 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 389 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि 03 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

अब एक साथ काम करेंगे मनोज बाजपेयी और अनुभव सिन्हा

Sat Aug 29 , 2020
अभिनेता मनोज बाजपेयी और निर्देशक अनुभव सिन्हा के बीच पुरानी और गहरी दोस्ती है। दोनों एक दूसरे को दिल्ली से जानते हैं और अनुभव के कहने पर ही मनोज बाजपेयी मुंबई आए थे। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा और अभिनेता मनोज बाजपेयी 25 साल के लंबे अंतराल के बाद काम करने के लिए तैयार हैं। मनोज बाजपेयी […]