देश

पूर्वोत्तर के राज्‍यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 323335 हुई

गुवाहाटी। सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना से स्वस्थ होने वालों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं। 

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 491 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। जिससे संक्रमितों की कुल 323335 हो गई है। इनमें 311789 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 632 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं जबकि 9250 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2053 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 146 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 214165 है जबकि 209622 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 178 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3542 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 998 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 20 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32942 है जबकि 32146 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 44 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 403 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 370 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 138 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 26534 है जबकि 23301 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 135 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2915 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 318 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में  24 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16461 है जबकि 15697 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 07 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 709 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 101 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12511 है जबकि 11855 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 534 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 122 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 29 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11508 हो गई है। 10728 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 62 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 589 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 67 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 24 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5237 हो गई है। 4658 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 369 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 117 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 09 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3977 हो गई है। 3782 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 18 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 189 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

 

Share:

Next Post

बर्फबारी के चलते देश के कई राज्‍यों में चल सकती है शीतलहर 

Thu Dec 10 , 2020
नई दिल्‍ली। देश के मौसम में आए दिन बदलाव का दौर जारी है । यही कारण है कि कई राज्‍यों में इस बार ठंड का कहर बरपने लगा है तो कई राज्‍यों में अभी ठंड का इंतजार करना पड़ रहा है। अगर बर्फबारी की बात करें तो हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी हुई है जिससे […]