देश

पूर्वोत्तर राज्‍यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 322802 हुई

गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में कोरोना के सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 495 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 322802 हो गई है जिसमें 311065 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 428 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 9455 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2045 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

असम में कोरोना संक्रमित 94 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 214019 है जबकि 209444 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 102 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 3575 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 997 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 28 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 32922 है जबकि 32102 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 15 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 427 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 370 मरीजों की मौत हुई है।

मणिपुर में 171 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 26396 है जबकि 23166 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 169 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 2919 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 311 मरीजों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16395 है जबकि 15605 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। 735 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 55 मरीजों की मौत हुई है।

मेघालय में कोरोना संक्रमित नये मरीजों की संख्या 96 हो गई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 12410 है जबकि 11686 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 113 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 602 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 122 मरीजों की मौत हुई है।

नगालैंड में 61 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11479 हो गई है। 10666 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 08 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 628 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 67 मरीज की मौत हो चुकी है।

सिक्किम में 13 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5213 हो गई है। 4639 मरीज स्वस्थ्य हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 20 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 364 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 117 मरीज की मौत हो चुकी है।

मिजोरम में 32 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 3968 हो गई है। 3757 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 01 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 205 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 06 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

Share:

Next Post

भारत बंद में देश को हुआ करोड़ों का नुकसान, हैरान हो जाएंगे जान के

Wed Dec 9 , 2020
नई दिल्‍ली । कृषि कानूनों (Farmers Law) के खिलाफ भारत बंद (Bharat Bandh) का असर पूरे देश में देखने को मिला है। यह एक दिन का बंद देशव्यापी बंद अर्थव्यवस्था (Economy) को बहुत पीछे ले जाता है। उद्योग संगठन कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (CII) के अनुमान की मानें तो एक दिन के भारत बंद से […]