बड़ी खबर व्‍यापार

महंगाई से नहीं मिल रही राहत, तीन दिन में 5% महंगा हुआ खाने-पाने का सामान

नई दिल्ली। खुदरा महंगाई (retail inflation) की दर अक्तूबर में भले ही 7% के नीचे पहुंच गई हो, लेकिन आम आदमी को महंगाई से राहत नहीं मिल पा रही है। तीन दिन में खाने-पीने के सामानों की कीमतें 5% तक बढ़ी (Food prices increased by 5% in three days) हैं। उपभोक्ता मंत्रालय के मुताबिक, कुछ सामानों को छोड़कर बाकी के दाम बढ़े हैं। चावल का भाव बुधवार को 37.96 रुपये प्रति किलो पहुंच गया, जो 20 नवंबर को 38.29 रुपये था।

गेहूं का भाव 30.87 रुपये से बढ़कर 31.61 रुपये, चना दाल की कीमत 71.78 रुपये से बढ़कर 74.21 रुपये व अरहर दाल का भाव 111.75 रुपये से बढ़कर 113.16 रुपये किलो हो गया। उड़द दाल की कीमत 106.72 से बढ़कर 109.17 रुपये, मसूर दाल 94.23 से 96.31 रुपये व मूंग दाल 102 रुपये से बढ़कर 104 रुपये किलो पहुंच गई है। हालांकि, चायपत्ती और सरसों तेल के दाम घटे हैं।


सामान                            23 नवंबर          20 नवंबर
वनस्पति तेल                    146.14             139.57
सूरजमुखी तेल                  171.16              168.74
आलू                                28.40                   27.36
प्याज                                 30.47                   29.45
टमाटर                               35.20                   33.12

आंकड़ों के अनुसार, सोया तेल की कीमत 155.17 से बढ़कर 155.62 रुपये लीटर हो गई है। पाम तेल का भाव इसी दौरान 117.55 से बढ़कर 118.39 रुपये लीटर हो गया है। दूध की कीमत 53.86 रुपये से बढ़कर 55.18 रुपये लीटर जबकि मूंगफली तेल का भाव 188.51 से बढ़कर 190.86 रुपये लीटर हो गया है।

गेहूं के दाम में असामान्य तेजी पर कदम उठाएगी सरकार
सरकार ने बुधवार को कहा, गेहूं की कीमतों पर उसकी नजर है। अगर खुदरा बाजार में इसके दाम में असामान्य तेजी आती है तो उस पर अंकुश के लिए कदम उठाए जाएंगे। खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा, चावल की कीमतें स्थिर हैं। मई में गेहूं पर प्रतिबंध लगाने के बाद गेहूं की खुदरा कीमतें 7% बढ़ी हैं। यह एमएसपी में वृद्धि की तुलना में 4-5 फीसदी है।

Share:

Next Post

मेघालय के तुरा में महसूस किए गए 3.4 तीव्रता के भूकंप के झटके

Thu Nov 24 , 2022
शिलांग। मेघालय (Meghalaya) में गुरुवार तड़के भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के मुताबिक आज सुबह करीब 03.46 बजे राज्य के तुरा से 37 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व में भूकंप के झटके महसूस हुए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.4 मापी (Earthquake intensity 3.4 on the Richter […]