img-fluid

एक दो नहीं, आज 6 भारतीय क्रिकेटरों का है जन्मदिन… जडेजा- बुमराह भी इसमें शामिल

December 06, 2025

नई दिल्ली। आज 6 दिसंबर को एक या दो नहीं, बल्कि 6 भारतीय खिलाड़ियों का बर्थडे (Birthdays of 6 Indian players) है। सभी इंटरनेशनल क्रिकेट खेले हैं। यहां तक कि कुछ खिलाड़ी तो आज भी इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) का है।

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) का जन्म 6 दिसंबर 1988 को नावागाम खेड में हुआ था। जडेजा ने भारत के लिए अब तक 369 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। वे उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका बर्थडे 6 दिसंबर को होता है।


जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका बर्थडे 6 दिसंबर को होता है। 1993 में वे 6 दिसंबर को अहमदाबाद में जन्मे थे। वे भारत के लिए 221 इंटरनेशनल मैच अब तक खेल चुके हैं।

श्रेयस अय्यर और करुण नायर भी लिस्ट में शामिल
138 इंटरनेशनल मैच खेल चुके श्रेयस अय्यर का जन्मदिन भी आज ही के दिन होता है। मुंबई में 6 दिसंबर 1994 को श्रेयस अय्यर का जन्म हुआ था। टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके करुण नायर भी इस लिस्ट का हिस्सा हैं। वे 6 दिसंबर 1991 को राजस्थान के जोधपुर में जन्मे थे। हालांकि, वे कर्नाटक और विदर्भ के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेले हैं। वे भारत के लिए कुल 12 मैच खेले हैं।

आरपी सिंह भी इस क्लब का हिस्सा
सिलेक्शन कमिटी के सदस्य आरपी सिंह भी उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनका जन्मदिन 6 दिसंबर को होता है। 6 दिसंबर 1985 को यूपी के राय बरेली में उनका जन्म हुआ था। 82 इंटरनेशनल मैच वे भारत के लिए खेले हैं।

कंबोज भी लिस्ट में
हाल ही में अपना टेस्ट डेब्यू करने वाले अंशुल कंबोज का जन्मदिन भी 6 दिसंबर को होता है। हरियाणा के करनाल में जन्मे अंशुल कंबोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हुआ था। वे एक ही टेस्ट अब तक खेले हैं। उन्हें एके47 कहा जाता है।

Share:

  • सुप्रीम कोर्ट पहुंचा इंडिगो संकट, CJI के घर पहुंचे याचिकाकर्ता; तत्काल सुनवाई की मांग

    Sat Dec 6 , 2025
    नई दिल्ली: इंडिगो के जारी संकट पर अब सुप्रीम कोर्ट ने एक्शन लेना शुरू कर दिया है. पूरे संकट पर सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई करने की मांग हो रही थी, जिस पर अमल करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने अपने घर पर याचिकाकर्ता के वकील को बुलाया है. उड़ानों के रद्द होने पर सुप्रीम कोर्ट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved