img-fluid

सेहत ही नही त्‍वचा को निखारने में लाभकारी है पनीर, ऐसे बनाएं फेस पैक

February 02, 2026

नई दिल्ली। पनीर स्‍वादिष्‍ट होने के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है । लेकिन क्या आप जानते हैं पनीर को एक सौंदर्य प्रसाधन के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको बता दें कि पनीर (Desi cheese) का फेस पैक चेहरे पर लगाना काफी अच्छा माना जाता है। इसे लगाने के बाद चेहरे पर निखार आ जाता है। तो अगर आप भी इस प्राकृतिक सौंदर्य प्रसाधन के जरिए अपने चेहरे को चमकाना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि पनीर से फेस मास्क (face mask) कैसे बनाया जाता है।

पनीर फेस पैक बनाने की सामग्री
पनीर – एक या 2 टुकड़े
नींबू- एक चम्मच रस
शहद- एक चम्मच
दो विटामिन ई के कैप्सूल

पनीर फेस पैक बनाने की विधि(How to make Paneer Face Pack)
सारी सामग्री इकट्ठा करने के बाद सबसे पहले पनीर का पेस्ट बना लें। इसके बाद इसमें नींबू का रस, शहद और विटामिन ई कैप्सूल का तेल मिला लें और सबको अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह आपका पनीर फेस पैक बनकर तैयार है। अब इसे लगाने के लिए सबसे पहले चेहरे और गर्दन को अच्छे से धो लें। इसके बाद इस फेस पैक को फेस और गर्दन पर लगा लें। फेस पैक 15 मिनट लगा रहने के बाद इसे धो लें। अगर आपको अच्छा रिजल्ट चाहिए तो आप इसे हफ्ते में एक बार जरूर लगाने की कोशिश करें।


  • पनीर फेस पैक लगाने के फायदे(Benefits of applying paneer face pack)
    पनीर फेस पैक लगाने से चेहरे की स्किन को पोषण मिलता है जिससे स्किन मुलायम हो जाती है। साथ ही पनीर फेस पैक लगाने के बाद चेहरा खिला-खिला सा हो जाता है। आपको बता दें कि पनीर हमारी स्किन के लिए प्राकृतिक टोनर, क्लीन्जर और मॉइश्चराइजर के तौर पर काम करता है।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य जानकारी के लिए हैं इन्‍हें किसी चिकित्‍सक की सलाह के रूप में न समझें। स्किन संबंधी कोई भी समस्‍या या सवाल हो तो सबसे पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें ।

    Share:

  • Health Tips: स्किन पर लगाएं दही-नींबू, निखार के साथ दूर होंगी ये पांच समस्याएं

    Mon Feb 2 , 2026
    मुंबई। चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं. ऐसे में दही (Curd) आपकी मदद कर सकता हैं. जी हां दही और नींबू (Yogurt and Lemon) आपके चहरे की कई समस्याओं को दूर कर सकता है. बता दें दही में मौजूद गुण स्किन को बेहतर बनाने और एक्ने, पिंपल्स या दानें आदि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved