
उज्जैन। श्रावण मास 4 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है और 10 जुलाई को महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। इस दिन उज्जैन में काफी भीड़ रहेगी। इसी को देखते हुए आज से गिराऊ मकानों को हटाने का सिलसिला शुरू हो गया। इसी कड़ी में आज पटनी बाजार में नगर निगम की गैंग द्वारा पुराने जर्जर मकान को हटाने की कार्यवाही की गई।
अभी 2 दिन पहले अहमदाबाद में जगन्नाथ भगवान की रथ यात्रा के दौरान एक पुराना मकान गिर गया जिसमें कई लोग घायल हो गए और एक की मौत हो गई थी। इसके बाद अब उज्जैन नगर निगम भी ज्यादा है, क्योंकि उज्जैन में सवारी आगामी 10 जुलाई से निकलने वाली है। इसी को देखते हुए आज पटनी बाजार में शरद कलवाडिय़ा के पुराने मकान को गिराने की कार्रवाई नगर निगम ने आज सुबह-सुबह शुरू की। इस मकान के गिराऊ हिस्से को पूरी तरह गिराया जाएगा। नगर निगम की उपयंत्री जोशना ने बताया झोन 3 में 36 मकानों को नोटिस दिया गया है जो कुछ जर्जर हैं और कुछ गिराऊ अवस्था में है। इन सभी को नोटिस दिए गए हैं और जो जर्जर है। उन्हें तत्काल भवन स्वामी सुधर वाले नहीं तो नगर निगम द्वारा उन्हें गिराया जाएगा और इसका खर्च भी नगर निगम लेगी। इसी कड़ी में आज सुबह से यह पहली कार्रवाई की गई।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved