img-fluid

नवंबर में निर्यात 27.16 फीसदी बढ़कर 30.04 अरब डॉलर हुआ

December 15, 2021

नई दिल्ली। देश का व्यापारिक निर्यात (country’s trade exports) नवंबर महीने (month of november) में बढ़कर 30.04 अरब डॉलर हो गया है। व्यापारिक निर्यात में सालाना आधार पर 27.16 फीसदी की बढ़ोतरी (27.16 percent increase) हुई है, जबकि नवंबर 2020 के दौरान निर्यात 23.62 अरब डॉलर रहा था। यह जानकारी मंगलवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने दी है।


वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर 2019 की तुलना में नवंबर, 2021 के निर्यात में 16.55 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर महीने में आयात 56.58 फीसदी उछाल के साथ 52.94 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जबकि एक साल पहले समान अविध में आयात 33.81 अरब डॉलर रहा था।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश का कुल निर्यात (वस्तुओं और सेवाओं) नवंबर महीने में अनुमानत: 50.36 अरब डॉलर रहा है। यह पिछले साल के समान महीने से 22.80 फीसदी ज्यादा है। वहीं, नवंबर, 2021 में व्यापार घाटा 22.91 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान अवधि में 10.19 अरब डॉलर था। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

  • MP: 94 प्रतिशत पात्र नागरिकों को वैक्सीन की पहली, 77 फीसदी को लगी दोनों डोज

    Wed Dec 15 , 2021
    – दिसम्बर अंत तक 100 प्रतिशत को दोनों डोज लगाने का लक्ष्य भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना से बचाव (protection from corona) के लिए वैक्सीन के रूप में लोगों को सुरक्षा कवच देने का कार्य तेजी से चल रहा है। वैक्सीनेशन के लिये टीकाकरण महाअभियानों (vaccination campaigns) की श्रंखला चलाई जा रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved