
नई दिल्ली। देश के सबसे धनी उद्योगपति मुकेश अंबानी (industrialist mukesh ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) अब चॉकलेट भी बेचेगी। कंपनी ने लोटस चॉकलेट कंपनी की 51 प्रतिशत नियंत्रण हिस्सेदारी हासिल कर ली है। यह डील 113 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर हुई है, जिसकी कुल रकम 74 करोड़ रुपए है। इसके साथ ही रिलायंस कंपनी भी चॉकलेट के कारोबार में उतर जाएगी। रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड लोटेस के 65,48,935 इक्विटी शेयरों का अधिग्रहण किया है। इस खबर के बीच लोट्स चॉकलेट के शेयर में अपर सर्किट लग गया है। कारोबार के अंत में बीएसई इंडेक्स पर चॉकलेट का शेयर भाव 117।10 रुपये था। यह एक स्मॉल कैप कंपनी है और इसका मार्केट कैपिटल 150 करोड़ रुपये है। रिलायंस इससे पहले किराना व सब्जी-भाजी भी बेच रही है। हालांकि यह सब चीजें कंपनी के बड़े माल में विक्रय की जाती है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved