
नगर निगम अधिकारियों ने झोनलों पर तैनात एई और अन्य अधिकारियों को दिए निर्देश
इन्दौर। शहर में नगर निगम (Municipal council) ने खुद के और किराए के करीब तीन सौ टैंकर (Three hundred tankers) पानी बांटने (water sharing) के कार्यों में लगा रखे हैं। सुबह से लेकर देर रात तक अलग अलग क्षेत्रों में पानी बांटने का सिलसिला चलता रहता है, लेकिन इनकी मानीटरिंग करना टेढ़ी खीर रहा है, जिसके चलते अब निगम ने सभी टैंकरों में जीपीएस सिस्टम लगाने के साथ-साथ पानी बांटने वाले स्थानों पर ड्राइवर और कर्मचारियों को उस स्थान के फोटो खींचकर भेजने को कहा है।
पहले निगम बुक में दर्ज होते थे रहवासियों के नाम-पते
नगर निगम द्वारा टैंकरों से पानी बंटवाने के साथ-साथ पानी की कालाबाजारी ना हो, इसके लिए तमाम मशक्कत की जा चुकी है। मगर उसके बावजूद टैंकर चालक और क्लीनर अलग-अलग रास्ते निकालकर पानी बेचने से बाज नहीं आते रहे हैं। पूर्व में निगम द्वारा जिन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी वितरण कराया जाता रहा है, वहां पानी बांटने के बाद रहवासियों के नाम-पते के साथ-साथ उनके हस्ताक्षर भी लिए जाते रहे हैं और अभी भी कई झोनों के वार्डों में यह प्रक्रिया जारी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved