img-fluid

अब इंदौर में भी कांग्रेस मतदाता सूची की जांच करेगी

August 02, 2025

  • समन्वय समिति की बैठक में फैसला, बनाएंगे बूथ लेवल एजेंट

इंदौर। राष्ट्रीय स्तर पर फर्जी मतदाता के मुद्दे पर चुनाव आयोग की घेराबंदी कर रही कांग्रेस अब इंदौर में भी मतदाता सूची की जांच करेगी। इसके लिए कांग्रेस द्वारा हर बूथ पर बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए जाएंगे|

यह फैसला कल गांधी भवन में आयोजित की गई कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्यप्रदेश के सहप्रभारी संजय दत्त ने समन्वय समिति की बैठक के औचित्य एवं राहुल गांधी द्वारा प्रारंभ किए गए संगठन सृजन अभियान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शहर व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के लिए पर्यवेक्षक साथियों ने अपनी रिपोर्ट केंद्रीय नेतागणों को सौंप दी है। रिपोर्ट में मात्र एक नाम ही नहीं, अपितु चार से पांच नाम की पैनल की चर्चा की गई है। जिस भी नेता का चयन अध्यक्ष पद के लिए होगा उसके अतिरिक्त अन्य को भी भिन्न-भिन्न जवाबदारियां सौंपी जाएंगी। अब मतदाता सूची निरीक्षण को संपूर्ण गंभीरता व जिम्मेदारी से लिया जाएगा, क्योंकि राहुल गांधी यह अनुभव करते हैं कि मतदाता सूची में गड़बड़ी से ही भाजपा चुनाव जीतती है।

चुनाव आयोग की भी उसमें सहभागिता रहती है। समन्वय समिति शहर व जिला कांग्रेस की नीति निर्धारण समिति है, जिसकी बैठक हर माह में अनिवार्य रूप से होना चाहिए। समन्वय समिति के एजेंडा में स्थानीय मुद्दों पर समस्याओं का समावेश होना चाहिए। पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा कि अनुशासन व संयम कांग्रेस कार्यकर्ता की मूल पूंजी है। आपसी सहमति, समन्वय व सहयोग समय की आवश्यकता है। वैचारिक व परिश्रम के बल पर हमें जनता जनार्दन का विश्वास पुन: अर्जित करना है।

इंदौर शहर कांग्रेस के अध्यक्ष सुरजीतसिंह चड्ढा ने कहा कि आने वाला समय अत्यंत चुनौतीपूर्ण है। आने वाले समय में जो भी अध्यक्ष रहेगा उसे संघर्ष के दुर्गम रास्ते पर चलकर सफलता हासिल करनी होगी। सभी का सहयोग लेना चुनौती है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव ने भी जिले में किए जा रहे संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समन्वय समिति की बैठक में फैसला लिया गया कि इंदौर शहर और जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची की जांच कराई जाएगी। इसके लिए हर मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति की जाएगी।

पार्टी द्वारा अपने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देते हुए एजेंट नियुक्त किया जाएगा। इन एजेंट द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची के परीक्षण के कार्य को अंजाम दिया जाएगा। इंदौर जिले की मतदाता सूची में जो भी फर्जी नाम हैं उन्हें चिह्नित करने का कार्य किया जाएगा। इस नाम को मतदाता सूची से निकालने के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

Share:

  • हेलमेट के विरोध में कांग्रेस का 5 अगस्त को प्रदर्शन 

    Sat Aug 2 , 2025
    इंदौर। इंदौर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य किए जाने के विरोध में कांग्रेस 5 अगस्त को संभाग आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी और प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगी। चौकसे ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एक आदेश जारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved