मनोरंजन

अब ड्रैगन भी देखेगा वरुण-अनुष्का की कैमेस्ट्री, इस दिन चीन में रिलीज होगी ‘सुई धागा’

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘सुई धागा’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म सुई धागा 5 साल पहले यानी 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। सिनेमाघरों से लेकर बॉक्स ऑफिस पर वरुण और अनुष्का की ‘सुई धागा’ ने जमकर धमाल मचाया था। मेक इन इंडिया अभियान को दर्शाती ‘सुई धागा’ को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड फिल्म ‘सुई धागा’ आने वाले समय में चीन में रिलीज के लिए तैयार है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म प्रोडक्शन की ओर से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में फिल्म ‘सुई धागा’ का चाइनीज भाषा में प्रिंट पोस्टर दिखाई दे रहा है। साथ ही पोस्ट के कैप्शन में तरण आदर्श ने लिखा है ‘वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘सुई धागा’ अब चीन की ओर चली है’। फिल्म की चीनी पोस्टर सामने आ गया है और ये ‘सुई धागा’ आने वाले 31 मार्च को चीन के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐसे में अब देखना ये होगा कि भारत की तरह क्या वरुण और अनुष्का की ‘सुई धागा’ चीन में भी सफलता हासिल करने में कामयाब होती है या नहीं।


बॉक्स ऑफिस पर हिट थी ‘सुई धागा’
हिंदी सिनेमा के मशहूर कलाकार वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा 5 साल पहले 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं थी। इस फिल्म को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। फिल्म ने भारत में मेक इन इंडिया को बढ़ावा दिया था। फिलहाल ये फिल्म चीन में रिलीज के लिए तैयार है।

मेक इन इंडिया है फिल्म का मैसेज
फिल्म ‘सुई धागा’ अपने दर्शको एक जरूरी मैसेज देती है। बता दें कि यह फिल्म पति-पत्नी के रिश्ते के साथ-साथ भारत के ‘मेड इन इंडिया’ कैंपेन पर आधारित है। वैसे तो ये फिल्म भारत में लोगों को काफी पसंद आई थी अब देखना ये है कि चीनी जनता इस फिल्म को सराहती है नहीं।

Share:

Next Post

कांग्रेस नेता पर भड़के केंद्रीय मंत्री, कहा- राहुल गांधी देश के लिए खतरा, विदेशी नहीं जानते कि वे...

Thu Mar 9 , 2023
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल के दिए बयान को ट्विट करके किरण ने राहुल गांधी को देश की एकता के लिए सबसे बड़ा खतरा बताया। यहां तक की ‘पप्पू’ तक कहकर संबोधित कर दिया। किरण ने लंदन में कांग्रेस के […]