img-fluid

अब नकली तम्बाकू का मामला आया सामने

June 22, 2021

  • उखरी चौकी क्षेत्र में पुलिस की रेड, बड़ी तादाद में बीड़ी व तम्बाकू बरामद

जबलपुर। शहर इन दिनों नकली व मिलावटी सामग्री विक्रय की मंडी बन गया है। जहां तहां नकली उत्पादन व नकली सामग्री बेची जा रहीं है। बीती रात ही पुलिस ने नकली शैम्पू तैयार कर बेचने वाले आगरा निवासियों आरोपियों को दबोचा था कि आज मंगलवार सुबह लार्डगंज की उखरी चौकी क्षेत्रातंर्गत एक गोदाम में पुलिस ने रेड कर बड़ी मात्रा में नकली तम्बाकू की पेटियां व बीड़ी के बंडल बरामद किये है, हालांकि पुलिस ने अभी मामले को जांच में लिया है, साथ ही उसके संचालक को दस्तावेज पेश करने के निर्देश दिये है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उखरी क्षेत्र में लंबे अर्से से नकली तम्बाकू का प्रयोग का सामग्री निर्माण का कार्य किया जा रहा है। जिस पर मंगलवार सुबह पुलिस की टीम ने छापेमार कार्रवाई कर करीब तीन दर्जन पेटियां नकली तम्बाकू की बरामद की है। वहीं पुलिस को मौके से कलकत्ता बीड़ी के बंडल भी मिले है। गोदाम संचालक का कहना है कि डीलर उन्हें माल सप्लाई नहीं कर रहे है, जिस पर वह मार्केट से माल खरीदकर उनका विक्रय कर रहे है, इसमें वह कुछ भी गलत नहीं कर है। क्योकि डीलर उन्हें बिल देने तैयार नहीं है। पूरा मामला फिलहाल जांच में है। अधिकारी भी इस मामले में जांच उपरांत ही जानकारी देने की बात कह रहे है।

Share:

  • कैप्टन नहीं बनाएंगे अलग पार्टी, कांग्रेस में सिद्धू को सही भूमिका देकर असंतोष संभालने की कोशिश

    Tue Jun 22 , 2021
    नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने की कोई संभावना नहीं है। वे मंगलवार को पार्टी की तीन सदस्यीय कमेटी के सामने पेश होकर नवजोत सिंह सिद्धू से चल रहे विवाद पर अपनी बात रखेंगे। इस बातचीत के दौरान पार्टी नेता नवजोत सिंह सिद्धू को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved