
पूर्णिया । राजद अध्यक्ष (RJD President) लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा कि (Said that) अब (Now) नरेंद्र मोदी की सरकार (Narendra Modi’s Government) के जाने का (To Go) समय आ गया है (Time has Come) ।
पूर्णिया में महागठबंधन की जनसभा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए लालू ने कहा कि हमें देश को बचाना है, बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान को बचाना है, बिहार और देश को आगे बढ़ाना है, अल्पसंख्यकों की रक्षा करनी है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि ये भाजपा के लोग लीडर नहीं है। भाजपा में कोई लीडर नहीं है, सब डीलर हो गए हैं। इसलिए ये लोग देश के संविधान और लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। हम सांप्रदायिक शक्तियों से केवल लड़ेंगे नहीं, बल्कि उन्हें सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved