देश

देश में संक्रमितों का आंकड़ा 97.96 लाख के पार, 24 घंटे में आए 29 हजार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। देश में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमण के नए मामले घटने-बढ़ने के क्रम के बीच स्वस्थ होने वालों की संख्या में लगातार सुधार से सक्रिय मामलों की संख्या घट रही है तथा इनकी दर पौने चार प्रतिशत से कम हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 29,398 नए मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 97.96 लाख हो गया है। इस दौरान 37,528 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना को मात देने वालों की संख्या 92.90 लाख हो गई है तथा सक्रिय मामले 8544 की कमी से 3,63,749 लाख रह गए हैं। इसी अवधि में 414 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,42,186 हो गया है। देश में कोरोना मामलों की रिकवरी दर 94.84 और सक्रिय मामलों की दर 3.71 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 1.45 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कर्नाटक में सर्वाधिक 5076 मरीज कोरोना से मुक्त हुए और सक्रिय मामले सबसे अधिक 3850 यहीं कम हुए। जिसके बाद यहां कोरोना मरीजों की संख्या 19,225 रह गई है और मृतकों का आंकड़ा 11,912 पहुंच गया है। महाराष्ट्र में 5068 मरीज स्वस्थ हुए और मृतकों की संख्या सबसे अधिक 70 यहीं रही। राज्य में सक्रिय मामले अब 73,001 रह गए हैं, जबकि 47,972 लोगों की मौत हो चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय मामलों की संख्या 1793 कम होकर 18,753 रह गई है और अब तक 9874 लोगों की जान चली गई है। केरल में सक्रिय मामले 403 बढ़कर 59,663 हो गए हैं जबकि 2533 लोगों की मौत हो चुकी है। आंध्र प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 5237 रह गई है और 7047 लोगों की मौत हुई है।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में सक्रिय मामले 143 बढ़कर 20,801 हो गए हैं तथा 8011 लोगों की मौत हो चुकी है। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 10,392 रह गई है और अब तक 11,853 लोगों की मौत हुई है। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 2978 रह गए हैं और 1794 लोगों की मौत हुई है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 107 बढ़कर 7604 हो गए हैं और 1485 लोगों की मौत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल में सक्रिय मामले कम होकर 23,451 रह गए हैं और 8916 लोगों की मौत हुई है। पंजाब में सक्रिय मामले 98 की बढ़त के साथ 7423 हो गए हैं तथा 5007 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 13,226 हो गए हैं जबकि 3373 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 432 कम होकर 19,346 रह गए हैं और 3054 मरीजों की मौत हो चुकी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 13,820 रह गए हैं तथा 4135 लोगों की मौत हुई है। बिहार में सक्रिय मामले 145 बढ़कर 5499 हो गए हैं, जबकि 1307 लोगों की मौत हुई है। कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2676, राजस्थान में 2500, जम्मू-कश्मीर में 1775, उत्तराखंड में 1332, असम में 999, झारखंड में 993, हिमाचल प्रदेश में 773, गोवा में 703, पुड्डुचेरी में 617, त्रिपुरा में 374, मणिपुर में 318, चंडीगढ़ में 298, मेघालय में 123, लद्दाख में 122, सिक्किम में 118, नागालैंड में 68, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 61, अरुणाचल प्रदेश में 55 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में 2 लोगों की मौत हुई है।

Share:

Next Post

प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्ष से पूछा, जेपी नड्डा पर हुए हमले पर चुप क्यों हैं राहुल गांधी

Fri Dec 11 , 2020
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले को निंदनीय बताते हुए केन्द्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विपक्ष से पूछा है कि इस गंभीर मामले में वह चुप क्यों है? राहुल गांधी और लेफ्ट पार्टी भी चुप है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस घटना पर प्रतिक्रिया देनी चाहिए। शुक्रवार को प्रकाश […]