जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Ganesh Chaturthi : गणपति महाराज को अपनी राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, संकट होंगे दूर

नई दिल्ली। आज गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) है। यह सनातन धर्म (eternal religion) का महत्वपूर्ण पर्व है। हिन्दू पंचांग (Hindu calendar) के अनुसार, प्रति वर्ष भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता (religious affiliation) के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन गणेश (Ganesh) जी का जन्म हुआ था। इस दिन गणपति महाराज (ganpati maharaj) की विधि विधान से पूजा की जाती है। उन्हें श्रद्धा भाव से घर पर विराजमान किया जाता है।

गणेश भगवान को मुख्य रूप से कुछ चीजें बेहद ही प्रिय होती है। ऐसे में उनकी पूजा में इनको शामिल करने से भगवान गणपति की कृपा प्राप्त होती है ये चीज़ें हैं: मोदक (Modak), मोतीचूर के लड्डू, बेसन के लड्डू, केला, गुड़, मूंग की दाल का हलवा, खीर, और गुड़ से बने मोदक। आप श्री गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश को इनमें से किसी भी चीज का भोग लगा सकते हैं। यदि आप अपनी राशि के अनुसार भगवान गणेश को भोग लगाते हैं तो मनवांछित फल प्राप्त होगा और आपका जीवन सुखद सुमंगलदायक होगा।

मेष राशि : आप भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू अर्पित करें। साथ ही छुआरा और गुड़ का भोग आरती के समय लगाएं। प्रतिदिन ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।


वृषभ राशि : इस राशि के लोग भगवान गणेश को मोदक अर्पित करें। ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं॥ मंत्र का प्रतिदिन जप करें। संध्या आरती के समय मिश्री, नारियल से बने लड्डू, शक्कर भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन की परेशानियां दूर होंगी और तनाव से मुक्ति मिलेगी।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के लोग भगवान गणेश को गुड़, मूंग के लड्डू और फल का भोग लगाएं। ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं ग्लौं गं गणपतेय वर वरद् सर्वजनं मे वशमानाय स्वाहा॥ मंत्र का जप करें और मनोकामना निवेदित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातक भगवान गणेश जी को मोदक और मक्खन, खीर का भोग लगाएं। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन के सभी दुःख दूर होंगे और जीवन खुशहाली आएगी।

सिंह राशि : सिंह राशि के जातक भगवान गणेश को गुड़ अर्पित कर सकते हैं। गुड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल भोग में लगाएं। ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में विकास होगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातक गणेश भगवान को मूंग का हलवा, किशमिश और गुड़ का भोग अर्पित करें। मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः या ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपको आपके जीवन में सफलता हासिल होगी और सभी रुके हुए काम अवश्य पूरे होंगे।


तुला राशि : तुला राशि के जातक भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू, मिश्री और केला अर्पित करें। मंत्र: ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं गजाननाय नम:॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि के जातक भगवान गणेश को गुड़ और मेवा के लड्डू का भोग लगायें साथ ही लाल रंग से रंगे हुए चावल अर्पित करें। ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ मंत्र का जप करें। ऐसा करने से जीवन की समस्त परेशानियां दूर होगी।

धनु राशि : धनु राशि के जातक भगवान गणेश को मोदक और केला अर्पित करें। ॐ गं गणपतयै नमः मंत्र का जप करें। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी और जीवन में खुशहाली आएगी।

मकर राशि : मकर राशि के जातक भगवान गणेश को मोती चूर के बने लड्डू,किशमिश अर्पित करें। मंत्र: ॐ लंबोदराय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपके जीवन में भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मीन राशि : मीन राशि के जातक श्री गणेश जी को बेसन के लड्डू और बादाम अर्पित कर सकते हैं। ॐ सिद्धि विनायकाय नमः॥ का जप करें। ऐसा करने से आपको खुशहाली और जीवन में संपन्नता प्राप्त होगी।

Share:

Next Post

रेसीडेंसी की बैठक में नहीं बुलाने से कांग्रेस के तीनों विधायक नाराज

Fri Sep 10 , 2021
हरल्ले विधायकों-नेताओं को किस हैसियत से प्रशासन ने बुलाया : शुक्ला इंदौर। रेसीडेंसी (residency) में कल रात हुई जनप्रतिनिधियों की बैठक में कांग्रेस (Congress) के तीनों विधायकों (MLA) को नहीं बुलाने पर नाराजगी जताई है। विधायक संजय शुक्ला (MLA Sanjay Shukla)  ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को जनता के हित के फैसलों […]