मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री का पीछा नहीं छोड़ रही पुरानी कॉन्ट्रोवर्सीज, तनुश्री दत्ता के आरोप फिर सुर्खियों में

मुंबई। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर (The Kashmir Files director) विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बीच उनसे जुड़ी पुरानी कॉन्ट्रोवर्सीज (old controversies) वायरल हो रही हैं। मीटू मूवमेंट (MeToo Movement) के दौरान तनुश्री दत्ता (Tanushree Dutta) उन पर शूट के दौरान गलत डिमांड करने का आरोप लगा चुकी हैं। यह मामला फिर से सुर्खियों में है।

तनुश्री दत्ता ने विवेक के साथ चॉकलेट फिल्म में काम किया था। फिल्म 2005 में आई थी। तनुश्री ने बताया था कि उस वक्त उनके बचाव में इरफान खान और सुनील शेट्टी बोले थे। तनुश्री के आरोप के बाद विवेक अग्निहोत्री ने एक स्टेटमेंट जारी किया था और उनके आरोपों को मनगढ़ंत बताया था। साथ ही तनश्री पर मानहानि का केस करने की जानकारी भी दी थी।


पुराना मामला हो रहा वायरल
विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है। फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हो चुकी है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी है। लोग दो हिस्सों में बटे हैं, कुछ सपोर्ट में हैं तो कुछ विरोध कर रहे हैं। इस बीच विवेक से जुड़ी कुछ कॉन्ट्रोवर्सीज भी खबरों में हैं। पुराना मामला वायरल हो रहा है जिसमें तनुश्री दत्ता ने विवेक पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया था।

सुनील शेट्टी और इरफान ने किया था बचाव
तनुश्री दत्ता ने DNA को बताया था, एक ऐक्टर (इरफान खान) का क्लोजअप था। मेरा शॉट भी नहीं था। उन्होंने कहा था, कपड़े उतारकर उसके सामने डांस करो। उसे इशारे दो। इस पर इरफान ने जवाब दिया था, मुझे ऐक्टिंग आती है और इशारों की जरूरत नहीं है। वहां सुनील शेट्टी भी थे। वह बोले थे, मैं उधर आके दूं तुझे क्यूज (इशारे)।

Share:

Next Post

Astro Ideas: इन कामों को करने से रूठ सकती हैं मां लक्ष्मी, धन की होती है हानि

Mon Mar 21 , 2022
डेस्क: धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा अगर बनी रहे, तो जीवन से जुड़े तमाम सुख आसानी से पाए जा सकते हैं. ज्यादातर लोग कड़ी मेहनत के अलावा धन का लाभ पाने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा और अर्चना में जुटे रहते हैं. कहते हैं कि मां लक्ष्मी की अगर किसी पर कृपा […]