
इंदौर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) से पहले कांग्रेस (Congress) और बीजेपी (bjp) में बगावती सूर थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। चुनाव से पहले दल बदल की कई खबरें आ चुकी है। ऐसा एक और मामला बदनावर में देखने को मिल रहा है जहां बीजेपी नेता ओम बन्ना संदला ने भाजपा छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ली है।
आपको बता दें की धार जिले के बदनावर विधानसभा सीट से राजवर्धन सिंह भाजपा प्रत्याशी है, उनके सामने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए भंवर सिंह शेखावत कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। चुनाव से एक हफ्ते पहले ओम बन्ना संदला का भाजपा छोड़ कांग्रेस में आना राजवर्धन सिंह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved