
इंदौर, विजय मोदी। कनाडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सलोनी फार्म हाउस के पीछे मुखबिर की सूचना पर एक अज्ञात व्यक्ति जिसके पास देसी पिस्टल एवं जिंदा कारतूस है कनाडिया टीआई जगदीश प्रसाद जमरे के निर्देश पर , प्रधान आरक्षक अनिल झा,नीरज गुर्जर ,जगदीश जाट, अमित भदोरिया, मौके पर पहुंचे , जहां पीली टीशर्ट पहने व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर एवं देसी पिस्टल के सात जिंदा कारतूस मिला।

पुलिस पूछताछ के दौरान विनय पिता सत्यनारायण तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश बताया वर्तमान पता हाल पित्र पर्वत गांधीनगर इंदौर में रहता है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाकर कायमी करी कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। अपराधी के ऊपर पुरानी रिकॉर्ड की जांच ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved