भोपाल (Bhopal)। भारत ने बुधवार को चांद (Moon) पर कदम रख कर इतिहास रच दिया है। चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने खुशी जताई।
नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच के परिणाम और इसरो के चंद्र-अभियान की सफलता के लिए हर भारतवासी व वैज्ञानिक को बधाई और मानवता के कल्याणार्थ भावी चंद्र-शोध के लिए शुभकामनाएँ!
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 23, 2023
चंद्रयान-3 की सफलता के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने इसरो के वैज्ञानिकों को मुबारकबाद पेश की है। ट्विटर (अब एक्स) जारी संदेश में उन्होंने कहा कि, ‘नेहरू जी की वैज्ञानिक सोच के परिणाम और इसरो के चंद्र-अभियान की सफलता के लिए हर भारतवासी व वैज्ञानिक को बधाई.’ कमलनाथ ने इस मिशन को मानवता के कल्याण शोध बताते हुए कहा कि, ‘मानवता के कल्याणार्थ भावी चंद्र-शोध के लिए शुभकामनाएं!’
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved