img-fluid

नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के इस स्‍वरूप की होती है अराधना, जानें पूजा विधि

April 15, 2021

आज चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) का तीसरा दिन है और इस दिन मां दुर्गा के तीसरे स्‍वरूप मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की पूजा अर्चना की जाती है । भक्त आज के दिन विधि- विधान से मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं। माता के माथे पर घंटे के रूप में अर्धचंद्र (Crescent moon) सुशोभित है जो उनके चेहरे के तेज को बढ़ता है। इसलिए इन्हें मां चंद्रघंटा कहा जाता है। चंद्रघंटा माता का वाहन (Vehicle) सिंह (lion) है। उनकी दस भुजाएं हैं। मां के चारों हाथ में कमल का फूल(Lotus flower) , धनुष और जाप माल और तीर है। बाकि के हाथों में त्रिशूल, गदा, कमंडल और तलवारा है। माता का पांचवा हाथ अभय मुद्रा में रहता है।

आज चैत्र शुक्ल पक्ष तिथि को मां चंद्रघंटा की विधि- विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। पूजा का शुभ मुहूर्त 3 बजे से पहले तक है। इसके बाद चतुर्थी तिथि पड़ जाएगी। आइए जानते हैं मां चंद्रघंटा की पूजा कैसे करते हैं, मंत्रों और कथा के बारे में।



मां चंद्रघंटा की इस तरह करे पूजा
मां चंद्रघंटा की प्रतिमा और फोटो को एक चौकी पर रखें। इसके बाद विधि- विधान (Law and order) से पूजा अर्चना करें। माता को सिंदूर, अक्षत, धूप दीप, पूष्प और दूध से बनी हुई मिठाई (sweet) का भोग लगाएं। इसके बाद मां चंद्रघंटा की अराधना के लिए ऊं देवी चंद्रघंटायै नम: का जाप करें। इसके अलावा आप चाहे तो दुर्गा चालीसा (Durga Chalisa) और दुर्गा आरती कर सकते हैं।

इन मंत्रों का करें जाप
पिण्डजप्रवरारूढ़ा चण्डकोपास्त्रकेर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता॥

या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमो नम:।

देवी का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी है। उनका ध्यान हमारे इस लोक और परलोक दोनों को सद्गति देने वाला है। इनके मस्तक पर घंटे के आकार का आधा चंद्र है इसीलिए मां को चंद्रघंटा कहा गया है। इनके शरीर का रंग सोने के समान बहुत चमकीला है और इनके दस हाथ (Ten hands) हैं। वे खड्ग और अन्य अस्त्र-शस्त्र से विभूषित हैं। मां सिंह पर सवार दुष्‍टों के संहार के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। इनके घंटे सी भयानक ध्वनि से अत्याचारी, दानव-दैत्य और राक्षस कांपते रहते हैं।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • Corona के मामलों ने बढ़ाई BSF की चिंता, सामने आए इतने नए केस

    Thu Apr 15 , 2021
    नई दिल्ली। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स यानी BSF में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। BSF में 14 अप्रैल तक कोरोना के 463 नए मामले सामने आए हैं और वर्तमान में बीएसएफ के कुल 1820 जवान कोविड से संक्रमित हैं। BSF के 16 हजार 613 जवान अब तक सं​क्रमित हुए रिपोर्ट के मुताबिक, BSF के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved