
नागदा। नगर में रविवार को एक दिवसीय मार्शल आर्ट प्रतियोगिता हुई। मार्शल आर्ट स्पोर्टस अकादमी के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में 50 खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया। इसमें 13 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं 17 ने रजत, 5 ने कास्य पदक को 3 को बेस्ट फाइटर का अवार्ड प्रदान किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ राजेश शर्मा ने किया। सेंटर रेफरी की भूमिका राजकुमारी कोड़ी, सुभाष प्रजापत, हर्षित सोनी, अजय चौहान व निर्णायक की भूमिका साहिल सांवले ने निभाई। मुख्य निर्णायक मार्शल आट्र्स खेल प्रशिक्षक विजय बौरासी रहे।
इन्होंने जीते पदक
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved