ग्वालियर। मौसम शुष्क (weather dry) होने के साथ ही उत्तर से आ रहीं ठंडी हवाओं (cold winds) के असर से रात में अब सर्दी बढऩे लगी है। रविवार को रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस और नीचे उतरकर 12 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है, जो वर्तमान मौसम (weather) में अब तक का सबसे कम है। यानी 12.2 डिग्री तापमान के साथ रविवार की सुबह सबसे ठंडी रही। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। जिससे सुबह, शाम व रात में सर्दी और तेज होगी।
अगले दो दिनों तक रात के तापमान में आंशिक गिरावट जारी रह सकती है और 15 नवम्बर तक रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इसी बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है। जिसके प्रभाव से रात के तापमान में आंशिक वृद्धि हो सकती है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार पिछले दिन की अपेक्षा रविवार को अधिकतम तापमान 0.9 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है, जबकि न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 12.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 85 और शाम को 66 प्रतिशत दर्ज की गई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved