देश

चित्रकूट में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटने से एक की मौत, 35 घायल

सतना। जिले के चित्रकूट नयागांव थाना क्षेत्र (Chitrakoot Nayagaon Police Station Area) के अंतर्गत गुप्त गोदावरी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराने (hitting the culvert)  के बाद पलट गई। इस हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत (death of female devotee) हो गई, जबकि 35 यात्री घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस घटना पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दुख व्यक्त किया है।

नयागांव थाना पुलिस के अनुसार सतना के श्रद्धालु रविवार को मिश्र बंधु बस सर्विस की एक बस से चित्रकूट स्थित गुप्त गोदावरी के दर्शन करने के लिए गए थे। शाम को करीब चार बजे बस श्रद्धालुओं को लेकर वापस आ रही थी, तभी रास्ते में एक आटो को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकराते हुए सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।



सूचना मिलने पर एसडीएम पीएस त्रिपाठी, तहसीलदार नितिन झोड़, थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को नजदीकी जानकीकुंड स्थित अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि 35 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर कलेक्टर अनुराग वर्मा व एसपी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट के माध्यम से हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “गुप्त गोदावरी से लौट रहे तीर्थयात्रियों से भरी बस के चित्रकूट में पुलिया से गिरने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। प्रशासन की टीम रेस्क्यू में जुटी है। मौके पर एसपी और कलेक्टर मौजूद हैं। मैं भी सतत संपर्क में हूं।”

Share:

Next Post

कर्नाटक में 10वीं तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे, मुख्यमंत्री ने उपद्रवी तत्वों को चेतावनी दी

Sun Feb 13 , 2022
हुबली । कर्नाटक (Karnataka) में इन दिनों हिजाब विवाद (Hijab Controversy) से माहौल गर्माया हुआ है और कल से 10वीं तक के स्कूलों (Schools up to class 10) के खुलने (Open) के मद्देनजर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavraj Bommai) ने उपद्रवी लोगों (Rioters) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी (Warns) है। श्री बोम्मई ने […]