बड़ी खबर राजनीति

एक माह में 19 लाख नौकरियां दे सरकार, नहीं तो जन आन्दोलन : तेजस्वी

पटना। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने नीतीश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि यदि एक महीने के अंदर बिहार में 19 लाख बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिला तो हम सड़कों पर उतरकर जन आंदोलन करेंगे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार भीष्म पितामह हैं, 15 साल में 60 बड़े घोटाले हुए हैं। भ्रष्टाचारियों का बचाव करना नीतीश कुमार की फितरत है। तेजस्वी ने कहा कि जदयू चोरी से सत्ता में आई है। बिहार में नीतीश कुमार का दल तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। राजद सबसे बड़ी पार्टी हो गई है। उन्होंने कहा कि नीतीश कैबिनेट के दर्जनों मंत्रियों पर संगीन आरोप हैं।

तेजस्वी ने अशोक चौधरी पर कसा तंज

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार को लेकर जदयू के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी पर फिर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष और मंत्री अशोक चौधरी की पत्नी पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है और सीबीआई जांच कर रही है, कोर्ट में केस है। फिर भी अशोक चौधरी कहते हैं बीवी का भ्रष्टाचार नॉट ए बिग डील।

चुनाव पर फिर सवाल उठाया

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने चुनाव को लेकर फिर सवाल खड़ा किया। तेजस्वी यादव ने कहा कि मॉक पोल से जुड़े कागजात स्ट्रांग रूम में होने चाहिए थे मगर वो रास्ते में पड़े मिले। कहा कि चुनाव आयोग को इस घटना की गहन पड़ताल कर दोषियों को नौकरी से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो फिर चुनाव कराने की रस्म अदायगी क्यों। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

हार का ठीकरा चुनाव आयोग के सिर न फोड़ें तेजस्वी : सुशील मोदी

Tue Nov 24 , 2020
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार चुनाव आयोग पर सवाल खड़े कर रहे हैं। तेजस्वी का आरोप है कि क्लोज फाइट वाली सीटों पर नियमों की अनदेखी हुई, जिसकी वजह से उनके कई कैंडिडेट चुनाव हार गए। तेजस्वी के इन आरोपों पर पूर्व उप मुख्यमंत्री और भाजपा […]