
भोपाल। गांधी नगर में मोहल्ले में रहने वाले युवक से नाबालिग लड़की का अफेयर हो गया। एक महीने चले अफेयर के बाद में पीडि़ता आरोपी के घर मिलने पहुंची। जहां बदमाश ने उसे बंधक बना लिया। एक सप्ताह तक घर के एक कमरे में बंद कर रखा गया। इस दौरान आरोपी ने पीडि़ता के साथ कई बार बलात्कार किया। विरोध करने पर उसके साथ में मारपीट की गई। कल किसी तरह से लड़की की मां ने बेटी को आरोपी के चुंगल से आजाद कराया। इसके बाद में थाने पहुंचकर बलात्कार, पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। वहीं एफआईआर की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
बड़ी बहन के साथ भी हो चुका है रेप
चर्चाओं की माने तो पीडि़ता की बड़ी बहन के साथ भी पांच साल पहले बलात्कार हो चुका है। यह मामला भी थाने तक पहुंचा था, बाद में दोनों पक्षों में कुछ समझौतों के बाद राजीनामा हो गया था। कल दर्ज हुए प्रकरण में भी आरोपी और फरियादी पक्ष के बीच पहले बाचतीत हुई थी, समझौता नहीं होने की हालत में प्रकरण दर्ज कराया गया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved