img-fluid

अवैध रूप से बीज भंडारण करने पर एक दुकान सील, 2 को नोटिस

June 15, 2026

जबलपुर। जिले के किसानों को खेती के सीजन में सही और अच्छी गुणवत्ता के खाद, बीज और कीटनाशक मिल सकें, इसके लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर एक विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत कृषि विभाग के उडऩदस्ते ने रविवार को धनपुरी और बरेला इलाके के कई उर्वरक और बीज केंद्रों पर औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस के बीज बेचने वाली एक दुकान को सील किया गया है, जबकि दो अन्य दुकानों को कारण बताओ नोटिस थमाया गया है।



  • उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने जानकारी दी कि जांच टीम ने धनपुरी और बरेला क्षेत्र में स्थित हरि कृषि केंद्र, साईं कृषि केंद्र, अजय कृषि केंद्र, कृषि जगत, कृषि उद्यम कृषि केंद्र, चौरसिया कृषि केंद्र और आनंद कृषि केंद्र का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, रेट लिस्ट बोर्ड और दुकानों के वैध लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों का मिलान किया।
    निरीक्षण के दौरान टीम को पता चला कि आनंद कृषि केंद्र पर बिना किसी वैलिड लाइसेंस के ही भारी मात्रा में अवैध रूप से बीज का स्टॉक रखा गया था और उसे बेचा जा रहा था। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद बीज के पूरे स्टॉक को जब्त कर लिया और दुकान को आगामी आदेश तक के लिए सील कर दिया। इसके साथ ही आनंद कृषि केंद्र को बिना प्रिंसिपल सर्टिफिकेट के गैरकानूनी तरीके से बीज की सप्लाई करने वाले मुख्य थोक विक्रेता को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा टीम को कृषि उद्यम कृषि केंद्र की जांच में भी स्टॉक और दस्तावेजों में कई बड़ी गड़बडिय़ां और अनियमितताएं मिलीं, जिस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उसे भी कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

    Share:

  • उखरी चौराहा स्थित कबाड़ की दुकान पर सुरक्षा बल ने दी दबिश

    Mon Jun 15 , 2026
    रेल संपत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच में जुटी पुलिस जबलपुर। गोकलपुर रांझी इलाके में रेलवे सुरक्षा बल ने रविवार की रात को एक बड़ी घेराबंदी करते हुए रेल पटरियां और तांबे के कीमती तार चोरी करने वाले नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है। सतपुला साइडिंग के पास से आरपीएफ ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved