
नई दिल्ली। OnePlus ने भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord 6 लॉन्च कर दिया है। कंपनी इसे गेमिंग, बैटरी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस करने वाला बड़ा गेमचेंजर बता रही है।
प्रोसेसर और गेमिंग
Nord 6 में Qualcomm Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे इस सेगमेंट के सबसे पावरफुल फोन में शामिल करता है। कंपनी का दावा है कि यह फोन 165 FPS तक गेमिंग सपोर्ट करता है। गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए इसमें 3200Hz टच सैंपलिंग रेट और हाई प्रिसिजन जाइरोस्कोप दिया गया है। इसके साथ ही फोन का AnTuTu स्कोर 25 लाख से अधिक है।
कैमरा और AI फीचर्स
कैमरा सेटअप में 50MP Sony मेन सेंसर के साथ OIS और 32MP फ्रंट कैमरा शामिल है। यह 4K 60FPS वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। AI फीचर्स में AI Eraser, AI Unblur, AI Reflection Remover और AI Perfect Shot हैं। इसके अलावा Google Gemini इंटीग्रेशन से यूजर अनुभव और स्मार्ट बनता है।
डिस्प्ले और कनेक्टिविटी
Nord 6 में 1.5K AMOLED 165Hz डिस्प्ले है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3600 निट्स तक जाती है। इसमें हाई फ्रिक्वेंसी PWM डिमिंग भी है, जो कम रोशनी में आंखों पर असर कम करता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में G2 Wi-Fi चिप और 5G Advanced सपोर्ट मौजूद है।
बैटरी और चार्जिंग
सबसे खास फीचर इसकी 9000mAh बैटरी है, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 2.5 दिन चल सकती है। 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाता है। इसके अलावा रिवर्स चार्जिंग का विकल्प भी है।
डिजाइन और मजबूती
Nord 6 को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित बनाया गया है। इसमें क्रिस्टर गार्ड ग्लास और मिलिट्री ग्रेड टेस्टिंग का सपोर्ट भी है।
कीमत और ऑफर्स
8GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹38,999
12GB RAM + 256GB स्टोरेज: ₹41,999
बैंक ऑफर्स: Axis Bank और HDFC Bank कार्ड पर ₹3,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, जिससे शुरुआती कीमत ₹35,999 हो जाती है।
सेल डेट: यह फोन 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से Amazon, OnePlus की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved