img-fluid

इस देश में केवल 100 पुलिसकर्मी, बिना काम के भी कमाई करते हैं लोग

July 28, 2025

ऑस्ट्रिया। स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रिया (Switzerland – Austria) के बीच एक छोटा सा देश है जो जिसकी अपनी ना तो कोई भाषा है और ना ही कोई मुद्रा, इसके बावजूद उसकी गिनती दुनिया के अमीर और खुशहाल देशों में होती है। क्राइम इतना कम है कि पूरे देश की 30 हजार की आबादी संभालने के लिए केवल 100 पुलिस अधिकारी हैं। इस देश में लोगों को कमाने के लिए भी नौकरी या फिर काम करने की जरूरत नहीं पड़ती। यहां लोग रियल एस्टेट, रॉयल्टी, पर्यटन और अन्य व्यवसायों से कमाई करते हैं।

स्विट्जरलैंड की सीमा से लगे लिकटेंस्टीन देश में क्राइम रेट इतना कम है कि केवल सात लोग ही जेल में हैं। प्राकृतिक सुंदरता के अलावा इस देश में लोग बेहद खुश रहते हैं। ज्यादातर समय लोग घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में बिताते हैं। लिकटेंस्टीन की गिनती सबसे सुरक्षित और अमीर देशों में होती है।
कोई एयरपोर्ट नहीं


आपको जानकर हैरानी होगी कि इतना अमीर होते हुए भी इस देश में कोई एयरपोर्ट नहीं है। ऐसे में विदेश यात्रा करने के लिए लोगों को पास के देश से फ्लाइट लेनी पड़ती है। इस देश की ना तो अपनी कोई भाषा है और ना ही कोई मुद्रा है। यहां लोग स्विस फ्रैंक का इस्तेमाल करते हैं। ज्यादातर लोग जर्मन बोलने वाले हैं।

यहां लोग बिना मेहनत किए भी इतना कमाते हैं कि पूरी जिंदगी मौज में गुजारते हैं। इस देश पर ना तो कोई बाहरी कर्ज है और ना ही नागरिकों से ज्यादा टैक्स वसूला जाता है। क्राइम रेट इतना कम है कि पूरे देश में केवल 100 पुलिस अधिकारी हैं।पूरी दुनिया से लोग यहां की प्राकृतिक सुंदरता देखने पहुंचते हैं।

Share:

  • ये पॉलिटिक्स है प्यारे

    Mon Jul 28 , 2025
    निगम की कार्रवाई से बचने के लिए विधायक का बोर्ड नगर निगम द्वारा वैसे तो शहर में कहीं भी खुले में बिकने वाले मांस मटन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। यदा-कदा कोई कार्रवाई हो जाती है। पिछले दिनों रानीपुरा क्षेत्र में निगम की टीम ने जाकर खुले में मांस-मटन बेचने वालों के चालान […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved