img-fluid

1000 में बस 12 युवाओं को मिलती है जॉब…प्रयागराज में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

August 08, 2026

नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) शनिवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों के साथ संवाद कर रहे हैं. छात्रों से संवाद करते हुए कहा कि युवा और डेटा के दम पर भारत की प्रगति हुई है. ‘छात्रों की गूंज’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, बेरोजगारी, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रिया में देरी जैसे युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि सभी AI की बात करते हैं, लेकिन आपके डेटा के बिना AI का कोई मतलब नहीं है. डेटा से AI बना सकते हैं, लेकिन AI से डेटा नहीं बना सकते हो. डेटा आपका, यूथ पोटेंशियल आपका, लेकिन सिस्टम ने युवाओं को चक्रव्यूह में फंसा रखा है. उन्होंने कहा कि 1000 में से केवल 12 युवाओं को स्थायी नौकरी मिलती है.


  • आपका डेटा छीन लिया जाता है और बड़ी-बड़ी कंपनियोंं को आपका डेटा दिया जाता है. आपको कहा जाता है कि जितनी रील देखनी है, जितना रील बनाना चाहते हो, बनाओ, यह 21वीं सदी का नशा है. यह कार्यक्रम कांग्रेस की ओर से युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की कोशिश के बीच आयोजित किया गया.

    पार्टी लगातार बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सरकारी भर्तियों में देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाती रही है. कांग्रेस ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कार्यक्रम को लेकर कहा कि पार्टी हर छात्र के भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखेगी. पार्टी ने कहा कि छात्रों की गूंज प्रयागराज से ऐसी आवाज उठाने का मंच है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई देगी.

    Share:

  • MP: कीचड़ में तब्दील हुई सड़क, गर्भवती महिला को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस फंसी

    Sat Aug 8 , 2026
    सिंगरौली। विकास के दावों के बीच सिंगरौली जिले के देवसर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करदा से सामने आई तस्वीरें सरकारी व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां करने के लिए काफी हैं। बताया जा रहा है कि बारिश के बाद प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई, जिसके चलते प्रसव के लिए अस्पताल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved