विदेश

कुछ ही सभ्यताएं आधुनिक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रहीं और भारत उनमें से एकः जयशंकर

अबुजा (Abuja)। भारत (India) को आज अपनी परंपराओं, अपनी संस्कृति और अपने इतिहास पर गर्व (Proud our traditions, our culture and our history) है। क्योंकि आज विश्व में कुछ ही ऐसी सभ्यताएं हैं, जो एक आधुनिक राष्ट्र के रूप में विकसित हो रही हैं। हम उनमें से एक हैं। यह कहना है विदेश मंत्री एस जयशंकर (Foreign Minister S Jaishankar) का। जयशंकर ने नाइजीरिया (Nigeria) में भारतीय समुदाय (भारतीय समुदाय) को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम पूरे विश्व को संदेश दे रहे हैं कि भारत को विकास के साथ-साथ अपनी संस्कृति, परंपराओं और इतिहास पर गर्व है।


नाइजीरियाई निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए किया आमंत्रित
गौरतलब है कि जयशंकर गुटनिरपेक्ष आंदोलन में शामिल होने के लिए युगांडा पहुंचे थे। यहां से वह नाइजीरिया के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं विदेश मंत्री के रूप में पहली बार यहां आ रहा हूं। हम दोनों देशों के बीच 12-15 अरब अमेरिकी डॉलर का कारोबार है। उन्होंने नाइजीरियाई निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि भारत में संभावनाओं के अनेकों अवसर हैं। भारत कई क्षेत्रों में मजबूती से बढ़ रहा है।

महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का करेंगे उद्घाटन
इसके अलावा, उन्होंने नाइजीरियन विदेश मंत्री के साथ छठीं भारत-नाइजीरिया संयुक्त आयोग बैठक की सह अध्यक्षता की। उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान नाइजीरिया के अन्य नेताओं से भी मुलाकात की। जयशंकर नाइजीरिया-भारत बिजनेस काउंसिल की बैठक के तीसरे संस्करण का भी उद्घाटन करेंगे। वे नाइजीरियाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स में भी भाषण देंगे। जयशंकर व्यापार प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। वे यहां महात्मा गांधी की एक प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे। वे यहां भारतीय मिशन प्रमुखों के एक सम्मेलन में भी शामिल होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों में और मजबूती आएगी
विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि भारत और नाइजीरिया के बीच परंपरागत रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विदेश मंत्री जयशंकर पहली बार नाइजीरिया की यात्रा कर रहे हैं। जयशंकर की यात्रा के कारण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों में और मजबूती आएगी।

Share:

Next Post

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के पहले Gautam Adani ने सोशल मीडिया पर दिया ये संदेश

Mon Jan 22 , 2024
नई दिल्ली। अयोध्या (Aayodhya) में राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा के दिन उद्योगपति गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने ट्वीट (Tweet) कर कहा है कि इस शुभ दिन पर, जब अयोध्या में राम मंदिर के मंदिर के दरवाजे खुले हैं, इसे ज्ञान और शांति का प्रवेश द्वार बनने दें, उन्होंने कहा है कि समुदायों […]