देश राजनीति

सिर्फ चुनाव के समय महारानी को याद आता है बिहार: नंदकिशोर यादव

पटना। बिहार के पथ निर्माण मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस के पास कोई नीति नहीं रह गयी है। वह अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है। देश की जनता के साथ-साथ राजनीतिक दलों को भी इससे सचेत रहना चाहिए।

यादव ने कांग्रेस की कथनी और करनी पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस किसी को ठग सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि महारानी को सिर्फ चुनाव के समय ही बिहार की याद आती है। बिहार के लोगों को कांग्रेस ने हमेशा सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया। आजादी के बाद दशकों तक बिहार में कांग्रेस का राज रहा। लेकिन, कांग्रेस ने बिहार के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। सामंतवादी प्रवृत्ति वाली कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब होते गए अमीरी और गरीबी के बीच की खाई लगातार चौड़ी होती गयी। यादव ने कहा कि कांग्रेस की महारानी कृषि सुधार बिल पर किसानों को गुमराह कर रही हैं। कम से कम गांधी जयंती पर तो महारानी को सच बोलना चाहिए था। जनता को गुमराह कर कांग्रेस नकारात्मक राजनीति कर रही है। कृषि बिल का विरोध करनेवाले कांग्रेसी नेताओं को हिम्मत है, तो साबित कर बताएं कि कृषि बिल किस तरह किसानों को नुकसान पहुंचायेगा। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

UP डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आएं सभी कराएं टेस्ट

Sat Oct 3 , 2020
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड टेस्ट कराया जिसकी रिपोर्ट आई है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के प्रारंभिक लक्षण आने के बाद मैंने कोविड19 टेस्ट करवाया, जिसमें मेरी रिपोर्ट […]