• img-fluid

    भोपाल में सिर्फ खास लोगों की फिक्र की जाती है, आम इंसान की नहीं

  • August 23, 2022

    एमौजे बला उनको भी जऱा
    दो चार थपेड़े हल्के से
    कुछ लोग अभी भी साहिल से
    तूफ़ां का नज़ारा करते हैं।

    शुकर है तूफान गुजऱ गिया। 40 घंटे में 15 इंच बारिश मायने रखती हेगी। आज सूरमा ने सुबा सुबा का मंजर देखा तो भयंकर सैलाब के गुजरने के निशां नुमायां हुए। भोपाल केने को तो सूबे की राजधानी हेगी बाकी झां पे सारी सहूलतें जैसे बड़े वालों यानी के पावरफुल लोगों के लिए ही होती हैं। 74 बंगला, 4 इमली, शिमला हिल पे बने मंत्रियों और अफसरों के पॉश इलाकों में बिजली जाती है ना पानी भरता है। अगर कोई दिक्कत बी होती है भाई मियां तो पेले से पेले उसे दुरुस्त कर दिया जाता है। दिक्कत परेशानी दूर करने के लिए इन पावरफुल इलाकों में एक नईं कजान कित्ता अमला तैनात रेता है। बाकी महामाई का बाग, गर्म गढ्ढा, ऐशबाग, बाग दिलकुशा, नारियल खेड़ा, सिंधी कालोनी, सैफिया कालिज से भोपाल टॉकीज़ वाला रोड सहित इदर नरेला और सेमरा की बस्तियों के हाल देखने की किसे फुरसत है। पानी हालांकि उतर गिया हेगा बाकी लोगों के घरों में घुसने के बाद तबाही के निशां भी छोड़ गया है। कई बस्तियों में तो खां अबी तलक लाइट ही नईं आई हेगी। बिजली कंपनी के काल सेंटर ने तो अपना फोन ही बंद कर दिया है। न कोई सुनने वाला न कोई कहने वाला। शहर के नालों की हकीकत इस बारिश ने बयां मर दी। अब आप ही बताइए इत्ते सालों में अपन शहर का सीवेज या पानी निकासी का सही सिस्टम ही नईं बना पाए। तीन दिनों की बारिश से बाद जैसे हालात होना बताता है कि आने वाले वखत में हालात खराब ही होने वाले हैं। ऐसा है साब के भोपाल के बेतरतीब विकास की वजे से ये हाल हुआ हेगा। बाकी पब्लिक सर्विस की हमारी सभी एजेंसियां किस कदर ठप जैसी हो जाती है इसपे बी गौर ओ फिकर करने की ज़रूरत है। नगर निगम हेल्प लाइन से लेके सीएम हेल्पलाइन और बिजली काल सेंटर ऐसे दौर में मिल्लत का साथ छोड़ देते हैं। ज़ाहिर है इन सब कारिंदों को कसने की ज़रूरत है। क्यों कि ये शहर सिरफ खास लोगों का नईं हेगा भाई मियां। झां पे आम पा पब्लिक बी रेती हेगी। अबी तो भोपाल की आबादी 22 लाख है, जब ये बढ़के 30 या 35 लाख से ऊपर पोचेगी तब क्या होयेगा। लिहाज़ा इससे पेले के पानी सर स ऊपर निकल जाए इन तमाम गढ्ढों को भर दिया जाना चाहिए।

    Share:

    प्रीतम लोधी का शक्ति प्रदर्शन, भाजपा के दिग्गजों को सीधी चुुनौती

    Tue Aug 23 , 2022
    भोपाल। भारतीय जनता पार्टी से बाहर होने के बाद प्रीतम लोधी ने अपने क्षेत्र में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया है। सोमवार को उन्होंने अपने गृह नगर पिछोर में शक्ति प्रदर्शन किया। जिसमें हजारों की संख्या में भीड़ उपस्थित थीं। इस भीड़ के बाद से प्रीतम की सियासी पकड़ गहरी हुई है। बताते हैं कि भाजपा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved