मुंबई। विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) कई बार अपने स्टेटमेंट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब एक्टर ने ओपन मैरिज (Open Marriage) पर अपनी बात रखी है। विवेक जिनकी शादी को प्रियंका अल्वा के साथ लगभग 14 साल पूरे हो गए हैं, उनका कहना है कि वह रिलेशनशिप में ओपन एक्सक्लूसिविटी (विशिष्टता) के आइडिया को नहीं समझ पाता हूं। विवेक के लिए एक्सक्लूसिव रिलेशनशिप में ट्रेडिशन कंसेप्ट ज्यादा मीनिंगफुल है।
ओपन मैरिज पर क्या बोले विवेक
इस टॉपिक पर बात करते हुए विवेक ने मेन्स एक्सपी को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे ओपन मैरिज का कॉन्सेप्ट समझ नहीं आता है। मुझे ओपन एक्सक्लूसिविटी का डेफिनेशन समझ नहीं आता है। या तो आप एक्लूसिव हो या फिर कुछ नहीं, ओपन एक्सक्लूसिविटी जैसा कुछ नहीं होता है।’
विवेक का मानना है कि कुछ ओल्ड एज प्रैक्टिव भले ही अब नहीं रहीं, लेकिन शादी में जो एक्सूक्लूसिविटी होती है वो उनके लिए बहुत मायने रखती है। पत्नी प्रियंका के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए विवेक ने कहा, ‘हर सुबह मैं उठता हूं और उन्हें देखता हूं तो प्यार हो जाता है। मैं अक्सर खुद से ये सवाल पूछता हूं कि पूरी दुनिया में क्या मैं हमेशा प्रियंका को ही चुनूंगा? जवाब है हां। मैं हमेशा प्रियंका को ही चुनने वाला हूं। अगर आप भी ऐसा हर दिन, हर महीने और शादी के 10 साल बाद भी ऐसा फील कर रहे हैं तो ये ओपन मैरिज से ज्यादा लिब्रेटिंग है।’
प्रोफेशनल लाइफ
विवेक की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब फिल्म मस्ती 4 में नजर आने वाले हैं जिसे इंदर कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। उनके साथ आफताब शिवदासानी और रितेश देशमुख भी होंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved