टेक्‍नोलॉजी

33W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्‍च हुआ Oppo का नया फोन, देखें क्‍या बजट में होगा फिट

नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी Oppo ने अपने नए सस्‍ते Oppo A57 (2022) को लॉन्च कर दिया है। आपको जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने इसे थाइलैंड में लॉन्‍च किया है। कंपनी ने Oppo A57 5G को कुछ दिन पहले ही चीन में लॉन्च किया था । Oppo A57 (2022) के साथ मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले भी है। इसके अलावा इसमें 13 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप भी है। फोन में 33W की फास्ट चार्जिंग दी गई है।


Oppo A57 (2022) की कीमत
Oppo A57 (2022) के 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,499 थाई बात यानी करीब 12,500 रुपये है। फोन को ग्लोइंग ब्लैक और ग्लोइंग ग्रीन कलर में खरीदा जा सकेगा। भारतीय बाजार में इस फोन के आने की फिलहाल कोई खबर नहीं है।

Oppo A57 (2022) की स्पेसिफिकेशन
Oppo A57 (2022) में एंड्रॉयड 12 के साथ ColorOS 12.1 दिया गया है। इसके अलावा इस फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Oppo A57 (2022) में दो रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का और दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए ओप्पो के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Oppo A57 (2022) में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v5.0, GPS, और USB टाईप-सी पोर्ट दिया गया है। फोन का वजन 187 ग्राम है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जिसके साथ 33W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Share:

Next Post

Samsung का नया एंट्री लेवल स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, कम कीमत में मिलेंगे जबरदस्‍त फीचर्स

Fri May 27 , 2022
नई दिल्ली। दिग्‍गज टेक कंपनी Samsung ने अपने एंट्री लेवल फोन Samsung Galaxy M13 को लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy M13 को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है, हालांकि कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। Samsung Galaxy M13 के साथ Exynos 850 प्रोसेसर दिया गया है […]