img-fluid

बुजुर्ग महिला को ऑनलाइन दूध मंगाना पड़ा भारी, खातों से 18.5 लाख रुपए उड़े

August 17, 2025

नई दिल्‍ली । मुंबई (Mumbai) की वडाला निवासी एक महिला (Woman) को एक ऑनलाइन एप (Online App) के जरिए दूध (Milk) मंगाना महंगा पड़ गया। पुलिस के मुताबिक 71 वर्षीय महिला ने दूध ऑर्डर करने की कोशिश के दौरान अपने खातों से करीब 18.5 लाख रुपए गंवा दिए। एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने इस महीने की शुरुआत में ही दो दिनों के भीतर अपनी पूरी जमा पूंजी गंवा दी।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला ने 4 अगस्त को दूध ऑर्डर करने की कोशिश की। लेकिन वह उसमें नाकाम रही। इसके बाद उसे एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने अपना परिचय दूध कंपनी के ही एक अधिकारी दीपक के रूप में दिया। महिला का थोड़ा भरोसा जीतने के बाद ठग ने महिला को उसके फोन पर एक लिंक भेज कर दूध ऑर्डर करने की जानकारी मांगी। इसके बाद ठग ने कहा कि वह (महिला) बिना कॉल कट किए लिंक पर क्लिक करे। लेकिन काफी कोशिश के बाद भी वह सफल नहीं हो पाई, झुंझलाकर महिला ने कॉल कट कर दिया।


मामला यहीं शांत नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि अगले दिन महिला को उसी व्यक्ति का एक बार फिर फोन आया और उसने महिला से फिर से वही जानकारी दोहराने के लिए कहा, जिसे महिला ने दोहरा दी। आरोपी ने उसी समय महिला का फोन हैक कर लिया। हालांकि उस समय महिला को पता नहीं चला कि उसके साथ ठगी हो चुकी है।

अगले दिन जब वह बैंक गई तब उसे पता चला कि उसके एक खाते में से करीब 1.7 लाख रुपए निकाले जा चुके हैं। बाकी खातों की जांच करने पर पता चला कि उसके बाकी दो खातों को भी खाली कर दिया गया है।

पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक इस पूरी धोखा धड़ी में महिला को करीब 18.5 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Share:

  • प्रस्तावित नई जीएसटी व्यवस्था में 2047 तक हो सकता है सिंगल टैक्स स्लैब!

    Sun Aug 17 , 2025
    नई दिल्ली। जीएसटी टैक्स (GST Tax) में प्रस्तावित सुधारों को अगली पीढ़ी का जीएसटी बताते हुए वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों (Senior Government Officials) ने शनिवार को कहा कि दो स्लैब वाली कर व्यवस्था (Two-slab tax system) क्रमिक रूप से सिंगल बिक्री/सर्विस टैक्स स्लैब (Single Sales/Service Tax Slab) का रास्ता खोलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2047 तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved