देश

देश के 5 शहरों में आग का तांडव


कहीं फैक्ट्री तो कहीं झुग्गी जली, जान बचाने छत से कूदे

बुधवार। पांच शहरों मैनपुरी, लुधियाना, बेंगलुरु, कोलकाता एवं आगरा में देर रात भीषण आग ने तांडव मचा दिया। यूपी के मैनपुरी में आग में एक शख्स की जलने से मौत हो गई, जबकि कई लोग जान बचाने के लिए छत से कूद गए। यहां टेंट के गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। कोलकाता में एक झुग्गी में उठी चिंगारी में पूरी बस्ती को आगोश में ले लिया। 60 झुग्गियां जलकर स्वाहा हो गई। झुग्गियों में रखे गैस सिलेंडरों में धमाकों से शहर दहल गया। लुधियाना में प्लास्टिक फैक्ट्री एवं बेंगलुरु में केमिकल फैक्ट्री आग में स्वाहा हो गई। वहीं आगरा के एक गांव में एक घर पूरी तरह जल गया। इस घर के लोगों ने भागकर जान बचाई

Share:

Next Post

दिवाली पर न दे ये Gift , हो सकता है बड़ा नुकसान

Wed Nov 11 , 2020
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा यानी रोशनी का त्योहार दिवाली में बस चंद दिन ही बाकी है। दिवाली का त्योहार इस वर्ष 14 नवंबर को पड़ रहा है। दिवाली का पावन पर्व हर कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। इसे खुशी और समृद्धि का त्योहार भी कहा जाता है। दिवाली पर […]