img-fluid

दृश्यम 3 से बाहर, अब ‘महाकाली’ से अक्षय की नई शुरुआत, तेलुगु सिनेमा में धमाकेदार डेब्यू

January 02, 2026

नई दिल्ली। अक्षय खन्ना(Akshaye Khanna)अब तेलुगु इंडस्ट्री(Telugu film industry)में कदम रखने वाले हैं। वह तेलुगु मूवीमहाकाली(Telugu film Mahakali,)में काम कर रहे हैं जो एक फीमेल सुपरहीरो(female superhero)मूवी(movie) है।

सेट(sets) से अक्षय की फोटो(picture of Akshaye) सामने आई है।धुरंधर(Dhurandhar) की सक्सेस(success) और दृश्यम 3(Drishyam 3)से बाहर होने की कॉन्ट्रोवर्सी(controversy) के बीच अक्षय खन्ना(Akshaye Khanna) अब फिल्म महाकाली(film Mahakali) में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय अपना तेलुगु डेब्यू कर रहे हैं। यह उनकी पहली तेलुगु मूवी होने वाली है। पिछले सितंबर में फिल्ममेकर प्रशांत वर्मा ने फिल्म से अक्षय का पोस्टर रिलीज किया था और बताया था कि वह शुक्राचार्या का किरदार निभाएंगे।

अक्षय की पहली तेलुगु फिल्म
वहीं अब डायरेक्टर पूजा कोल्लूरू ने अक्षय के साथ फोटो शेयर की है फिल्म के सेट से। फोटोज शेयर कर अक्षय ने लिखा, 2025 के लिए शुक्रगुजार हूं। आपने मुझे पुश किया मेरे लिमिट्स से बाहर होने के लिए और मुझे खुद से इंट्रोड्यूस करवाया।बता दें कि महाकाली टॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरहीरो फिल्म है। यह एक बड़ी मूवी है जिसे जल्द रिलीज करने का प्लान है।

दृश्यम 3 को लेकर विवाद में

बता दें कि अक्षय पिछले कुछ दिनों से कॉन्ट्रोवर्सी में फंसे हैं। दृश्यम 3 के प्रोड्यूसर ने उन पर आरोप लगाए कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग से कुछ दिन पहले ही मूवी छोड़ दी।

अभिषेक पाठक ने लगाए अक्षय पर आरोप
वहीं दृश्यम 3 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने कहा कि सक्सेस अक्षय खन्ना के सिर पर चढ़ गई है। वहीं अक्षय को लीगल नोटिस भेजा गया है।उन्होंने बताया था कि अक्षय को नवंबर में साइन कर लिया था और उन्होंने शूट से 5 दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी जबकि उनका लुक, कॉस्ट्यूम और नरेशन सब पूरा हो गया था। इतना ही नहीं उन्होंने अक्षय को एक सोलो फिल्म करने का भी चैलेंज किया था।अभिषेक से जब पूछा गया कि इन सब पर अजय देवगन का कैसा रिएक्शन है जो फिल्म के लीड हीरो हैं तो उन्होंने कहा कि अजय ने सब मुझपर छोड़ दिया है।

Share:

  • चले हैं विश्वगुरु बनने, चुल्लू भर पानी में डूब मरें ये लोग... इंदौर की घटना पर भड़के ओवैसी?

    Fri Jan 2 , 2026
    हैदराबाद। भाजपा शासित मध्य प्रदेश (BJP) की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले और देश के सबसे स्वच्छ शहर का तमगा जीतने वाले इंदौर (Indore) में दूषित पानी पीने (Drinking contaminated water) के कारण उल्टी-दस्त के प्रकोप से अब तक 13 मौत का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इस आंकड़े पर स्थानीय लोगों, सरकार और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved