देश

गुजरात के इस ऑफिस से हुआ 1 करोड़ से ज्यादा कीमत का सोना गायब, पुलिस ने किया…

नई दिल्ली। गुजरात (Gujrat) के जामनगर मे स्थित कस्टम डिपार्टमेंट (Customs Department) के ऑफिस से हुई चोरी का मामला सामने आया है। इस चोरी मे 1 करोड़ 10 लाख रुपये का सोना (Gold) गायब होने की शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही डिपार्टमेंट के कुछ अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया है।

पुलिस इंस्पेक्टर कुनाल गढ़े ने बताया कि जामनगर बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 309 के तहत केस दर्ज किया गया है। यह धारा किसी पब्लिक सर्वेंट के धोखाधड़ी करने पर लगाई जाती है। 26 जनवरी 2001 को गुजरात के भुज में भूकंप आया था। इस भूकंप ने शहर को तबाह कर दिया था। इसी दौरान भुज के कस्टम डिपार्टमेंट से जामनगर के ऑफिस में तीन किलो 149 ग्राम सोना भेजा गया। 2016 में इसे वापस लिया गया तो दो किलो 156 ग्राम सोना कम निकला। इंटरनल इन्वेस्टिगेशन के बाद अज्ञात स्टाफर्स के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

Share:

Next Post

Ind vs Aus Test : ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट जीता, सीरीज में 0-1 में बढ़त

Sat Dec 19 , 2020
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट को अपने नाम दर्ज कर दिया है। एडिलेड में टीम इंडिया को शर्मनाक हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने एडिलेड में पिंक बॉल से खेले गए पहले डे-नाइट टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हरा दिया। दूसरी पारी में टीम इंडिया के […]