देश

एक दिन में 37 हजार से अधिक सैंपल टेस्ट, 3274 पॉजिटिव

कोलकाता, 23 अगस्त (हि. स.)। पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ता जा रहा महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोज नया रिकॉर्ड बना रहा है। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटे के दौरान कुल 37149 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं। यह अब तक का सार्वाधिक है। इनमें से 3274 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी वजह से इस महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की कुल संख्या 138870 हो गई है। हालांकि राहत वाली बात यह है कि 24 घंटे के दौरान 3048 लोग स्वस्थ हुए हैं जिसकी वजह से स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 108007 पर पहुंची है।

एक दिन में 57 लोगों की मौत हुई है जिसकी वजह से मरने वालों की संख्या 2794 हो गई है। राज्य में अभी भी 28069 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। 24 घंटे में एक्टिव लोगों की संख्या 169 बढ़ी है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक 24 घंटे के दौरान राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 77.78 फ़ीसदी पर पहुंच गई है जो राहत की बात है। अभी तक कुल 1561311 लोगों के सैंपल जांचे गए हैं जिनमें से 8.89 फ़ीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसलिए अधिक संख्या में लोग भी पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। राहत की बात यह है कि रिकवरी रेट पहली बार 78 फ़ीसदी के करीब है जो राष्ट्रीय औसत से बहुत ज्यादा है। अगर रिकवरी रेट में तेजी बरकरार रही तो जल्द ही कोरोना वायरस संक्रमण थम जाएगा।

Share:

Next Post

मंत्री सोमेन महापात्रा कोरोना वायरस पॉजिटिव

Sun Aug 23 , 2020
कोलकाता। ममता बनर्जी के कैबिनेट में मंत्री सोमेन महापात्रा अब कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी है। राज्य के जन स्वास्थ्य और कारीगरी विभाग के मंत्री महापात्रा ने ट्विटर पर लिखा है कि मेरी रिपोर्ट कोरोना वायरस पॉजिटिव आई है लेकिन संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है। मैं […]