देश बड़ी खबर

ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन का भारत में भी ट्रायल

– भारत की सीरम कंपनी ने किया अनुबंध
नई दिल्ली। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में तैयार कोरोना वायरस वैक्सीन का निर्माण और ट्रायल भारत में भी शुरू हो जाएगा। ब्रिटेन में शोधकर्ताओं के साथ भागीदारी करने वाली भारतीय कंपनी सीरम ने आक्सफोर्ड के साथ कोरोना वैक्सीन बनाने का पहले से ही अनुबंध कर रखा है। अब इस वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल के दूसरे चरण के नतीजे सकारात्मक रहने के बाद अब इसके निर्माण और ट्रायल की भारत में भी गतिविधियां शुरू हो गई है।
पहले और दूसरे फेज के ट्रायल में वैक्सीन की सफलता के बाद तीसरे फेज का ट्रायल चल रहा है। इसकी लांचिंग से पहले ही वैक्सीन का ट्रायल भारत में किया जाएगा। दरअसल एस्ट्राजेनेका और आक्सफोर्ड यूनिवसिटी की तरफ से कोरोना वैक्सीन विकसित करने में सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया का भी साथ रहा है। सीरम दुनिया में दवा बनाने वाले सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि कंपनी एक हफ्ते के अंदर इसका क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने का लाइसेंस लेने के लिए भारतीय दवा नियामक आयोग के पास आवेदन कर देगी।
सबसे पहले वैक्सीन का भारत भी बनेगा दावेदार
दुुनिया की दवा बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी भारतीय कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने ऑक्सफोर्ड के साथ वैक्सीन के एक अरब इंजेक्शन के निर्माण का करार किया हुआ है। कंपनी ने ऑक्सफोर्ड के साथ जो करार किया उसके अनुसार वह जितनी भी वैक्सीन बनाएगी। उसका 50 प्रतिशत हिस्सा भारत के लिए होगा। ऐसे मेें भारत को आधी खेप यानी 50 करोड़ खुराक मिल सकती है।
क्या होगी कीमत
वैक्सीन का ट्रायल ब्राजील और साउथ अफ्रीका में शुरू हो चुका है। सीरम का दावा है कि इसकी कीमत जनता की पहुंच तक रखी जाएगी और सरकार इसे मुफ्त में भी उपलब्ध करा सकती है।

Share:

Next Post

3 मीटर तक चौड़ा हो गया सराफा, कल से खुल जाएगा

Tue Jul 21 , 2020
इन्दौर।  नगर निगम ने निर्धारित समय सीमा में सराफा में सड़क का निर्माण पूरा कर लिया है और कल से ट्रैफिक भी शुरू कर दिया जाएगा। लगभग 3 मीटर सराफा की संकरी सड़क अब और चौड़ी कर दी गई है। दोनों तरफ डेढ़-डेढ़ फीट के ओटले और अन्य किया गया अतिक्रमण निगम ने हटवाया और […]