
इन्दौर। इंदौर में लगातार आ रही ऑक्सीजन (oxygen) की किल्लत के चलते दूसरे शहरों से टैंकर तो बुलवाए जा रहे हैं, लेकिन आपूर्ति नहीं हो पा रही है। अब सरकार ने फैसला लिया है कि जामनगर (Jamnagar) से जो ऑक्सीजन टैंकर आ रहे हैं, उन्हें आकाश मार्ग से लाया जाएगा। इसके लिए आज दोपहर वायु सेना का बड़ा विमान जामनगर के लिए रवाना किया जा रहा है। सरकारी सूत्रों के अनुसार यह विमान जामनगर पहुंचेगा और संभवतः देर शाम तक ऑक्सीजन का टैंकर लेकर इंदौर आ जाएगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved