img-fluid

राहुल की यात्रा से पहले 12 को इंदौर में पदयात्रा

October 08, 2022

  • गांधी भवन से सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कलेक्टर कार्यालय तक जायेंगे

इंदौर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पहले इंदौर में 12 अक्टूबर को एक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पदयात्रा का उद्देश्य राहुल की पदयात्रा को लेकर समर्थन जुटाना है और सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर लोगों के बीच जाकर अपनी बात रखना है।

12 अक्टूबर को निकलने वाली इस पदयात्रा के लिए कांग्रेस के मोर्चा-प्रकोष्ठ प्रभारियों की टीम पदाधिकारियों को हस्तििलखित पोस्टकार्ड भेजकर लोगों को यात्रा में लाने का आह़वानकर रही है। मोर्चा प्रभारी देवेन्द्रसिंह यादव ने बताया कि घर बैठेे कांग्रेसजनों पर भी ध्यान केन्द्रित किया गया है। इसके साथ ही नए युवा कांग्रेस से कैसे जुड़े, इसको लेकर भी मोर्चाके अध्यक्षों से कहा गया है।


यह यात्रा राहुल गांधी की यात्रा के पहले 12अक्टूबर को गांधीभवन से निकाली जाएगी। सुबह साढ़े 10 बजे यह यात्रा गांधीभवन से निकलकर कलेक्टरकार्यालय पहुंचेगी, जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। जनता के साथ बढ़ रही वादाखिलाफी और सरकार की जनविरोधीनीतियों के कारण हो रही परेशानियों का उल्लेख भी किया जाएगा। हालांकि हर साल यह यात्रा यादव निकालते आ रहे हैं, लेकिन इस बार पूरा फोकस राहुल गांधी की भारत जोड़ो पदयात्रा पर किया गया है। इसके माध्यम से कार्यकर्ताओं को राहुल की यात्रा में आने का निमंत्रण भी दिया जाएगा।

Share:

  • जानिए देश की राजनीतिक पदयात्राओं का इतिहास जिससे बदल गया था हवा का रूख

    Sat Oct 8 , 2022
    नई दिल्‍ली । वैसे तो भारतीय (India) राजनीति में पदयात्राओं का इतिहास काफी लम्बा है, क्‍योंकि जब भी कोई पार्टी या कोई नेता (leader) चुनावी राजनीति (electoral politics) में कमज़ोर होता है तो वो इस तरह की पदयात्राओं ( hiking trips) पर निकल पड़ता है, क्योंकि ऐसी यात्राओं में नेताओं का जनता से सीधा संवाद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved