img-fluid

इंदौर में दर्दनाक हादसा, छत पर झूला झूल रही बच्ची को झूले की रस्सी से लगी फांसी

May 26, 2023

इंदौर। छत पर बल्ली पर बंधे झूले की रस्सी में उलझने से एक बच्ची के गले में फांसी लग गई। वह छत पर अकेली थी। उलझी रस्सी जब सीधी हुई तो बच्ची नीचे गिरी और उसके गिरने की आवाज सुनकर घरवाले छत पर गए, तब तक बच्ची की हालत गंभीर हो चुकी थी। अस्पताल ले जाए जाने पर उसकी मौत हो गई। हादसा बापू गांधी नगर लसूडिय़ा में हुआ। यहां 10 वर्षीय शिवानी पिता प्रेम झूला झूल रही थी। झूले की रस्सी गले में उलझने से उसकी सांस की नली दब गई और इसी दौरान फांसी लगने से उसका दम घुटने लगा। उसके गिरने की आवाज सुनकर परिजन छत पर दौड़े तो वह बेसुध थी। हालांकि उस समय उसकी हलकी-हलकी सांसें चल रही थीं। उसे तुंरत ही पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां से एमवाय अस्पताल (MY Hospital) रैफर कर दिया गया। जैसे ही उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे तो वहां के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवानी के पिता प्रेम घटना के दौरान शहर से बाहर गए हुए थे। वे लौटे तब शिवानी के शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे। शिवानी की एक बहन और एक भाई है। वह एक्सीलेंट एकेडमी में तीसरी कक्षा की छात्रा थी।

Share:

  • शिवराज सिंह '5वीं बार' कैसे बनेंगे CM, अपने ही कर रहे दगाबाजी!

    Fri May 26 , 2023
    नई दिल्‍ली (New Delhi)। मध्‍यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव (assembly elections) होने वाले हैं। जिसकी तैयारियां भी होने लगी है। हाल ही में कर्नाटक विधानसभा चुनाव (assembly elections) गंवाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नजरें मध्य प्रदेश बचाने और राजस्थान और छत्तीसगढ़ (CG) हथियाने की ओर हैं, हालांकि, ये राह आसान नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved