
लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर में स्थित एयरपोर्ट पर आग लगने की खबर सामने आई है. इसकी वजह से सारी उड़ाने रद्द कर दी गई है. जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान सेना का एक विमान लाहौर एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था. इस दौरान टायर में आग लग गई. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं. घटना के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है. पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है.
लाहौर हवाई अड्डे निर्देश जारी किया है कि अगले आदेश कोई भी फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी और जिन उड़ानों को उतरना था, उन्हें भी अपना रास्ता बदलकर दूसरे जगह जाने का आदेश दिया गया है. हालांकि, यह अभी भी नहीं पता चला है कि विमान के पहियों में आग कैसे लगी. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved