
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की समुद्री सुरक्षा एजेंसी (PMSA) ने 31 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी पांच नौकाओं को अपने कब्जे में ले लिया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
पीएमएसए ने कहा, शुक्रवार को गश्त के दौरान पाकिस्तान के विशेष अर्थिक जोन (EEZ) में घुस आए भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी नौकाओं को कब्जे में लिया है।
पाकिस्तान के कानून के अनुसार पकड़े गए मछुआरों पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भारत और पाकिस्तान नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने पर एक दूसरे के मछुआरों को पकड़ते रहते हैं। कई जगहों पर समुद्री सीमा बहुत स्पष्ट नहीं है।
इस साल के शुरू में भारत-पाकिस्तान ने कैदियों की सूची का आदान-प्रदान किया था। जिसके मुताबिक 628 भारतीय कैदी पाकिस्तानी जेलों में बंद हैं। इनमें 51 नागरिक और 577 मछुआरे शामिल हैं। जबकि भारत में पाकिस्तान के 355 कैदी बताए गए हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved